⚡ ब्रेकिंग News

दिव्यांशी मिश्रा ने जनपद अमेठी के टापरों मे हासिल किया नौवां स्थान

दिव्यांशी मिश्रा ने जनपद अमेठी के टापरों मे हासिल किया नौवां स्थान

केएमबी आमिर अशरफ
 जगदीशपुर अमेठी। शिक्षा क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान देने वाले आरपीएस अकादमी अलीनगर रानीगंज के प्रबंधक रमेश प्रताप सिंह द्वारा यूपी बोर्ड परीक्षा मे सफल हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया प्रबंधक एवं शिक्षकों ने सभी होनहारों का सम्मान कर प्रोत्साहन सामग्री भेंटकर होनहारों को शुभकामनाएं दी उपस्थित सभी होनहारों ने विद्यालय परिवार का धन्यवाद किया उक्त अवसर पर कृष्णा जन कल्याण सेवा संस्थान रजि के प्रबंधक समाजसेवी पी के तिवारी ने इंटरमीडिएट की होनहार छात्रा एवं जनपद के टापरों मे नौंवा स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन करने वाली मेघावी छात्रा दिव्यांशी मिश्रा को प्रोत्साहित किया एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा समाजसेवी पी के तिवारी ने हाईस्कूल विद्यालय की टापर महक उपाध्याय को भी प्रोत्साहित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की दिव्यांशी मिश्रा एवं महक उपाध्याय ने कृष्णा जन कल्याण सेवा संस्थान रजि के प्रबंधक समाजसेवी पी के तिवारी का धन्यवाद किया उक्त अवसर पर विद्यालय प्रबंधक रमेश प्रताप सिंह,प्रिंसीपल विमल सिंह एवं शिक्षक पंकज सर, संजीव मिश्रा, प्रवेश कुमार, प्रदीप यादव, आशीष पाण्डेय, एम.बी.सिंह, मनोज मिश्रा, रोहित मौर्या सहत अभिभावक एवं विद्यालय परिवार की उपस्थिति रही सभी ने होनहारों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...