⚡ ब्रेकिंग News

गोद भराई वा अन्नप्राशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गोद भराई वा अन्नप्राशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

केएमबी गंगा प्रसाद प्रजापति
अमेठी। बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित पोषण पखवाड़ा के तहत आंगनबाड़ी केंद्र टढे़ई में गोद भराई व अन्नप्राशन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें गर्भवती महिलाओं को फल देकर गोद भराई की गई और छ: माह पूर्ण कर चुके बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया, बाल विकास परियोजना सिंहपुर से जैतपुर सेक्टर सुपरवाइजर वंदना जी ने सभी गर्भवती महिलाओं को समझाते हुए बताया कि आप लोग पोष्टिक भोजन करें फल का सेवन करें और खाने में हरी सब्जी का प्रयोग करें और धात्री महिलाओं को समझाते हुए बताया की छ: माह तक अपने बच्चों को सिर्फ मां का दूध दें और उसके बाद बच्चों को दलिया का सेवन करें, और अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें, और जो पहले गर्भवती महिलाऐं हैं वह प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत अपना फार्म भरे अपने डॉक्यूमेंट अपने क्षेत्र की आंगनबाड़ी को दें जिससे आपको योजना के तहत पहले बच्चे पर ₹5000 आपको योजना के तहत मिले और वहीं पर अगर दूसरा बार पुत्री जन्म लेती है तो योजना के तहत 6000 रू मिलते हैं, बाल विकास परियोजना सिंहपुर से सेक्टर सुपरवाइजर जैतपुर वंदना जी,शालिनी सिंह, ज्योति सिंह, अर्चना भारती, अर्चना देवी उपस्थिति रही वही इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र टढे़ई से लवलेश कुमारी आंगनबाड़ी कार्यकत्री, जगतपुर से कार्यकत्री गीता सिंह, जैतपुर आंगनबाड़ी केंद्र से लक्ष्मी शुक्ला, ममता साहू सातनपुरवा, मालती यादव लौली, राम कुमारी लौली, लवलेश कुमारी मेहमानपुर, साहित सेक्टर की कार्यकत्री उपास्थित रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...