⚡ ब्रेकिंग News

भटनी के नोनापार में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत

भटनी के नोनापार में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत

केएमबी शंभू नाथ दुबे
देवरिया। भटनी थाना क्षेत्र के नोनापार में शनिवार को एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मणिनाथ इंटर कॉलेज के पास ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तत्कालप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटनी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान भटनी थाना क्षेत्र के पड़री तिवारी गांव निवासी अजय कुशवाहा (पुत्र गुलाब कुशवाहा) के रूप में हुई है। अजय शनिवार को अपने ससुराल से घर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। अजय कुशवाहा की पत्नी गुड़िया देवी और उनके छह वर्षीय बेटी गुनगुन तथा तीन वर्षीय बेटे अंश इस घटना से गहरे सदमे में हैं। भटनी पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...