⚡ ब्रेकिंग News

अस्सिटेंट कमिश्नर (जीएसटी) प्रतिष्ठित पद उत्तीर्ण करने वाले आशीष शुक्ला हुए सम्मानित

अस्सिटेंट कमिश्नर (जीएसटी) प्रतिष्ठित पद उत्तीर्ण करने वाले आशीष शुक्ला हुए सम्मानित


केएमबी संवाददाता खुर्शीद अहमद/आमिर अशरफ
बाज़ार शुक्ल अमेठी। जनपद के थाना क्षेत्र बाजार शुक्ल अंतर्गत ग्राम पूरे शुक्लन के होनहार छात्र आशीष शुक्ला ने अपने आदम्य इच्छाशक्ति कठिन परिश्रम और लगन के बल पर एक ऐसी सफलता अर्जित की है जिसने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया। एक साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले आशीष शुक्ला ने नौकरी के साथ_साथ पढ़ाई भी कर रखा,जो उनकी दृढ़ निश्चय और लक्ष्य के प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ड्यूटी के व्यस्तता के बीच समय निकालकर उन्होंने यूपीएससी जैसी कठिन और प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा की तैयारी की उनकी यह मेहनत रंग लाई और उन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा को उत्तीर्ण करते हुएअसिस्टेंट कमिश्नर (जीएसटी) जैसे प्रतिष्ठित पद की सफलता प्राप्त की। बाजार शुक्ल के पूरे शुक्लन ग्राम अपने गृह आगमन पर यूपीएससी चयनित आशीष का कृष्ण चंद्र राम चंद्र इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री नारायण तिवारी प्रधानाचार्य अंजनी कुमार द्वारा भगवान का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। प्रबंधक श्री नारायण तिवारी ने कहा आशीष शुक्ला ने 8 वीं तक की शिक्षा यहीं से उत्तीर्ण की थी। इसलिए विद्यालय व क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। इस अवसर पर लिपिक अनूप तिवारी, रामेंद्र मिश्रा, पंकज यादव,रामराज, कुलदीप कुमार, देवेंद्र शुक्ला सहित गणमान्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...