⚡ ब्रेकिंग News

रातभर चला ‘मिट्टी माफिया’ का खेल, 200 ट्रॉली तक अवैध खनन का आरोप

रातभर चला ‘मिट्टी माफिया’ का खेल, 200 ट्रॉली तक अवैध खनन का आरोप

केएमबी खुर्शीद अहमद 
तिलोई,अमेठी। थाना शिवरतनगंज क्षेत्र में अवैध खनन का मामला अब और गंभीर रूप लेता जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार, बीती रात चोरी-छिपे बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन किया गया, जिसमें करीब 150 से 200 ट्रॉली मिट्टी निकाले जाने का आरोप सामने आया है।
ग्रामीणों का कहना है कि पूरी रात जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही जारी रही, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों और पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।आरोप है कि पेडरा निवासी नन्हू मौर्य द्वारा यह अवैध खनन कराया गया, जबकि जेसीबी मशीन शहजाद की बताई जा रही है। खनन की गई मिट्टी को प्राथमिक विद्यालय के सामने बन रहे एक निर्माणाधीन मकान में डाला गया, जहां बड़ी मात्रा में मिट्टी गिराई गई।ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि थाना शिवरतनगंज से चंद कदमों की दूरी पर इतने बड़े स्तर पर खनन होना बिना मिलीभगत के संभव नहीं है। इस पूरे प्रकरण में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।जब इस संबंध में हल्का लेखपाल शिवम तिवारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनका फोन नहीं उठ सका, जिससे प्रशासन की प्रतिक्रिया अब तक सामने नहीं आ पाई है।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए।यह घटना न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि पर्यावरण और राजस्व को भी भारी नुकसान पहुंचाने वाली साबित हो रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...