पुलिस ने किये 178 खोए मोबाइल बरामद, संबंधित फोन धारकों को सौंपे गए
अमेठी। पुलिस की एसओजी और सर्विलांस टीम ने बड़ा गुड वर्क करते हुए जनपद वासियों के चेहरे पर खुशी लौटा दी। टीम ने खोए हुए कुल 178 मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया और संबंधित फोन धारकों को सौंप दिया। अपने खोए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने अमेठी पुलिस का आभार जताया। बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब 45 लाख रुपये आंकी जा रही है। इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. द्वारा पुलिस कार्यालय गौरीगंज में किया गया। उन्होंने टीम के कार्य की सराहना करते हुए इसे जनता के विश्वास को मजबूत करने वाला कदम बताया।
Post a Comment