⚡ ब्रेकिंग News

धूमधाम से मनाई गई आध्यात्मिक गुरु माता राजेश्वरी देवी की जयंती, मरीजों में बांटे गए फल

धूमधाम से मनाई गई आध्यात्मिक गुरु माता राजेश्वरी देवी की जयंती, मरीजों में बांटे गए फल

केएमबी न्यूज रिपोर्ट 
तिलोई अमेठी। खबर विकासखंड गौरीगंज से है जहां आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की स्वर्गीय माता राज राजेश्वरी देवी की जयंती धूमधाम से मनाई गई । जयंती पर मुसाफिर खाना रोड पर स्थित वृद्ध जन आश्रय केंद्र और जामों रोड पर स्थित राधेश्याम हॉस्पिटल में मरीजों को फलों का वितरण कर खुशी जाहिर की गयी । आयोजक विपिन सिंह ने बताया कि हम लोग धर्म प्रचारक संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के सदस्य हैं । संस्था के संस्थापक और हमारे आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की माता राज राजेश्वरी की जयंती पर हम लोगों ने सामूहिक सहयोग से यह आयोजन करवाया । इस आयोजन में धर्म प्रचार कर रहे प्रयागराज से पधारे महात्मा सार्थानंद ,महात्मा सुमना बाई,महात्मा गंभीरा बाई के अतिरिक्त गौरीगंज के प्रभारी महात्मा चंद्रकेशवा नन्द के साथ - साथ स्थानीय लोग राम केवल यादव,रामकुमार यादव,कृपाशंकर शुक्ल,रणविजय सिंह,अनुज शर्मा,जगदेव मौर्य,भारत लाल आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...