सर्विलांस सेल टीम ने पच्चास लाख के 251 मोबाईल को उनके स्वामियों को किया सुपुर्द
देवरिया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर द्वारा गुमशुदा मोबाईल के संबन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु सर्विलांस सेल जनपद-देवरिया को सी0ई0आई0आर0 पोर्टल के माध्यम से ट्रैक कर गुमशुदा मोबाईल फोन की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके परिप्रेक्ष्य में- सर्विलांस सेल टीम जनपद-देवरिया द्वारा गुमशुदा मोबाईल फोन के संबन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण एवं मोबाईलों की बरामदगी हेतु नियमानुसार लगातार प्रयास किया जाता रहा, जिसके परिणामस्वरूप कुल 251 आवेदकगण के गुमशुदा 251 मोबाईल फोन जिनकी कीमत लगभग़ 50,00,000/- (पच्चास लाख) रूपये है जिन्हें नियमानुसार कार्यवाही करते हुए बरामद किया गया। बरामदशुदा मोबाईल फोन संबन्धित आवेदकगण को सुपुर्द किया जा रहा है। साथ ही मोबाइल रिकवरी करने वाली सर्विलांस टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000/- रूपये की ईनाम राशि दी गई।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर द्वारा साइबर अपराध के संबंध में आगंतुकों से वार्ता कर महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी।
साइबर अपराध के संबंध में आगंतुकों से वार्ता कर साइबर अपराध के बारे में जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि साइबर अपराध के मामले दिन-ब-दिन बढ़ रहे हैं और ऐसे अपराधों में शामिल होने तथा उनसे बचने के लिए नागरिकों को सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है। यह भी बताया कि साइबर अपराधी सोशल मीडिया, फर्जी कॉल्स, ई-मेल और ऑनलाइन ठगी जैसे विभिन्न माध्यमों से लोगों को ठगते हैं। उन्होंने आगंतुकों को सलाह दी कि वे अपने व्यक्तिगत जानकारी को कभी भी अनजान व्यक्तियों से साझा न करें और इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें।
उन्होंने विशेष रूप से मोबाइल ऐप्स और वेबसाइटों के जरिए होने वाले ऑनलाइन धोखाधड़ी पर ध्यान केंद्रित करते हुए नागरिकों को बताया कि वे किसी भी अनजानी लिंक या ऐप्स से दूर रहें । साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस विभाग द्वारा इस तरह के अपराधों को रोकने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं और साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 1930 भी जारी किया गया है, जिस पर तत्काल अपनी शिकायत की जा सकती है।इस बैठक में पुलिस अधीक्षक ने यह सुनिश्चित किया कि लोग साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक हो और किसी भी संदेहास्पद गतिविधि के बारे में तुरंत नजदीकी पुलिस या डायल 112 पुलिस को सूचित करें।
Post a Comment