अमेठी में जेठ के तीसरे बड़े मंगल पर भव्य भंडारे का आयोजन
अमेठी रियासत की बहुरानी शांभवी सिंह ने पूजन कर किया शुभारंभ
अमेठी। ज्येष्ठ मास के तृतीय मंगलवार के अवसर पर आज जनपद में भक्ति और सेवा का अनुपम संगम देखने को मिला। इसी क्रम में अग्रहरि मेडिकल स्टोर द्वारा आयोजित विशाल भंडारे का भव्य शुभारंभ अमेठी रियासत की बहुरानी शांभवी अनंत विक्रम सिंह के कर-कमलों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि शांभवी अनन्त विक्रम सिंह ने संकटमोचन हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आरती उतारी। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को मंगलकामनाएं देते हुए बजरंगबली से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
Post a Comment