⚡ ब्रेकिंग News

अमेठी में “जनता दर्शन” बना भरोसे का केंद्र: फोन उठाते ही सक्रिय हो जाते हैं सांसद किशोरी लाल शर्मा

अमेठी में “जनता दर्शन” बना भरोसे का केंद्र: फोन उठाते ही सक्रिय हो जाते हैं सांसद किशोरी लाल शर्मा

केएमबी खुर्शीद अहमद 
अमेठी। कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने अमेठी की राजनीति में जनसंपर्क और जनसेवा की नई कार्यशैली स्थापित कर दी है। “जनता दर्शन कार्यक्रम” के माध्यम से सांसद लगातार आम लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनके त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं। गांव-गांव पहुंचकर लोगों का हालचाल लेना और हर वर्ग की समस्या को गंभीरता से सुनना अब उनकी पहचान बन चुका है।सबसे खास बात यह है कि सांसद के मोबाइल नंबर 9811608001 पर फोन करने पर स्वयं सांसद तत्काल कॉल रिसीव कर लोगों की समस्याएं सुनते हैं और हरसंभव मदद का भरोसा देते हैं। यही कारण है कि क्षेत्र में आम जनता के बीच उनका भरोसा लगातार मजबूत होता जा रहा है।जनता दर्शन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत भरेथा निवासी राम रतन कोरी ने अपनी समस्या से जुड़ा प्रार्थना पत्र सांसद को सौंपा। इस पत्र पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भेटुआ अजीत कुमार यादव, मंडल अध्यक्ष अमयेमाफी कौशल किशोर मिश्र तथा ग्राम पंचायत भरेथा के लाल प्रताप यादव की संस्तुति भी दर्ज थी। सांसद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज प्रभारी बृजेश तिवारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद रायबरेली एम्स के निदेशक से संपर्क कर पीड़ित की समस्या का समाधान कराया गया।
इसी क्रम में ग्राम भीमी निवासी अनिल कुमार तिवारी की शिकायत सुनते हुए सांसद ने परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण अमेठी को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं किसान रामबली यादव की समस्या पर सांसद ने सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराने की सलाह देते हुए उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी को किसान की आईडी तैयार कराने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में पहुंचे ग्राम जंगल रामनगर निवासी मोहम्मद वसीम ने भी अपनी पीड़ा सांसद के सामने रखी। सांसद ने तत्काल पुलिस अधीक्षक अमेठी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की। केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज प्रभारी बृजेश तिवारी ने भी पीड़ित परिवार से बातचीत कर राहत का भरोसा दिलाया।क्षेत्र में बृजेश तिवारी की सक्रियता भी चर्चा का विषय बनी हुई है। जनता की समस्याओं के पारदर्शी और त्वरित निस्तारण में उनकी भूमिका लगातार मजबूत हो रही है। अधिकांश मामलों का समाधान कम समय में होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता में उत्साह का माहौल है।राजीव गांधी के समय से चली आ रही जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस संगठन अब सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में भी लोगों के बीच पहुंच रहा है। भागवत कथा, शादी समारोह और सामाजिक आयोजनों में कांग्रेस प्रतिनिधियों की सक्रिय मौजूदगी जनता के साथ भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत कर रही है। अमेठी में कांग्रेस का यह जनसंपर्क अभियान अब विकास और विश्वास की नई तस्वीर गढ़ता दिखाई दे रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...