⚡ ब्रेकिंग News

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में सर्राफा कारोबारियो की बैठक संपन्न

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में सर्राफा कारोबारियो की बैठक संपन्न

केएमबी ब्यूरो
सुल्तानपुर। पीएम मोदी के सोने की खरीद को लेकर की गई अपील के बाद उपजी स्थितियों में समन्वय बनाने को लेकर जनपदों में हो रही बैठकें। डीएम एसपी के अलावा जीएसटी के अधिकारियों की भी रही मौजूदगी। ऑल इंडिया सर्राफा व्यापार मंडल व सुल्तानपुर सर्राफा व्यापार मंडल के पदाधिकारी समेत दर्जनों सर्राफा व्यापारी शामिल हुए। इस दौरान सराफा कारोबारियों ने पीएम मोदी को संबोधित मांग पत्र जिला अधिकारी को सौंपा। सोने पर भारी भरकम आयात शुल्क में कमी करने त्योहारो व उत्सवो के अवसर पर स्वर्ण आभूषण की खरीद विक्री जारी रखने की उठाई मांग। 9 व 14 कैरेट की ज्वेलरी बाजार में उतरने के लिए मान्यता का मांगा अश्वासन। आम ग्राहकों व व्यापारियों के बीच भ्रम की स्थिति को किया साफ। सर्राफा कारोबारियो की सुरक्षा को लेकर जिला अधिकारी इंद्रजीत सिंह का आश्वासन। सर्राफा कारोबारी करें अपना व्यवसाय उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए हमेशा मिलेगा सहयोग़। मोबाइल फोन से बता सकते हैं व्यापारी अपनी समस्याएं मिलकर भी हो सकती है व्यापार की उन्नति पर चर्चा। ऑल इंडिया सराफा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष देबी प्रसाद सोनी महामंत्री नवीन कुमार अग्रहरी लक्खी चन्द्र कौशल विनय कुमार वरनवाल विन्नू दिलीप कुमार वरनवाल अक्षत अग्रवाल राजकुमार सोनी नीरज सोनी आजाद सेठ रिषभ अग्रहरी प्रकाश सोनी आशीष सोनी सुधीर अग्रहरी संदीप सोनी राजू सोनी सुरेश सोनी सुरेश हरौरा रितिक अग्रहरी निरंकार सिंह आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...