कलश यात्रा के साथ श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ, आचार्य स्वामी परिपूर्णानंदजी जी महराज ने श्रीमदभागवत महापुराण के महत्व पर प्रकाश डाला
जगदीशपुर अमेठी, जनपद विकास खंड जगदीशपुर के पूरे भगवानदीन गावं में धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत माहौल उस समय देखने को मिला, जब भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। प्रातः काल सैकड़ों की संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर, मंगल गीत गाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुईं। यात्रा प्रांगण पूरे भगवानदीन गांव से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होते हुए डंडेश्वर धाम तक पहुंची।
कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजी नजर आईं, जिससे शोभायात्रा और भी आकर्षक बन गई। आयोजन समिति द्वारा यात्रा की व्यवस्था सुचारू रूप से की गई थी।
भव्य कलश यात्रा के दौरान आचार्य स्वामी परिपूर्णानंदजी जी महराज ने श्रीमद भागवत महापुराण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि कथा श्रवण से मनुष्य के पापों का नाश होता है और जीवन में शांति एवं सद्बुद्धि का संचार होता है। आचार्य जी ने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के महत्व को विस्तार से समझाया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भव्य कलश यात्रा में उपस्थित रहे । आयोजन समिति ने सभी भक्तों से नियमित रूप से कलश यात्रा में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।इस मौके पर मुख्य आयोजक अमर तिवारी पूर्व (बी.डी.सी.), सुनील तिवारी, ब्राह्मण शिरोमणि शिवम शुक्ला, भाजपा नेता रामहेत वैश्य, चन्द्रमौली सिंह, पत्रकार अतुल तिवारी, कोमल पांडे, लाल माधव अवस्थी,सदभावना पांडे, शेखर तिवारी, सत्यम् त्रिपाठी,रत्नेश पांडेय,जय पांडेय,निक्कू अवस्थी,अतुल अवस्थी, आदि उपस्थित रहे।
Post a Comment