विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर स्वास्थ्य केंद्रों में दिलाई गई तंबाकू त्याग की शपथ
अमेठी, रविवार। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रभारी चिकित्सकों द्वारा मरीजों, उनके तीमारदारों तथा स्वास्थ्य कर्मियों को तंबाकू सेवन न करने की शपथ दिलाई गई।इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर के प्रभारी डॉ. संतोष सिंह ने सीएचसी संग्रामपुर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया में मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्य कर्मियों को शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से संकल्प कराया कि वे अपने जीवन में कभी भी सिगरेट, बीड़ी, गुटखा और तंबाकू का सेवन नहीं करेंगे।वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी के प्रभारी डॉ. सौरभ सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज में आयोजित स्वास्थ्य मेले में आए मरीजों, तीमारदारों तथा पैरामेडिकल स्टाफ को तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई।सीएचसी भादर के प्रभारी डॉ. अजय मिश्रा तथा भेंटुआ चिकित्सा केंद्र के प्रभारी डॉ. अभिमन्यु वर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगंज में लोगों को तंबाकू सेवन से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हुए शपथ ग्रहण कराई।डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह के निर्देशन में जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान मरीजों, उनके परिजनों तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इसके सेवन से दूर रहने का संकल्प दिलाया
Post a Comment