⚡ ब्रेकिंग News

घरेलू कलह के चलते अधेड़ व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर किया मौत के हवाले

घरेलू कलह के चलते अधेड़ व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर किया मौत के हवाले 

केएमबी संवाददाता 
सुल्तानपुर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ओदरा गांव में आज उसे वक्त हड़कंप मच गया। जब एक व्यक्ति ने घरेलू कल के चलते खुद को अपनी लाइसेंसी राइफल से गोली मार लिया घर के अंदर गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने जाकर देखा तो मुफीद अहमद पुत्र वसीम लहू लहान होकर जमीन पर गिरा पाया गया। लोगों ने बताया कि उन्होंने खुद को गोली मार ली जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बताते चलें कि बीते कुछ साल पहले मृतक के पहली पत्नी की मृत्यु हो जाने के बाद मृतक ने दूसरी शादी लगभग 7 माह पहले की थी जिससे बच्चों व दूसरी पत्नी के बीच आए दिन कुछ न कुछ विवाद होता रहता था। मृतक की पहली पत्नी से तीन बेटे व एक बेटी है। लोगों ने बताया कि इसी घरेलू कलह के चलते मृतक ने अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, शेष विधि कार्यवाही प्रचलित है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...