⚡ ब्रेकिंग News

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 

केएमबी शंभू नाथ दुबे
देवरिया। रामलीला मैदान में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह कथा 8 मई तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगी। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं कोआध्यात्मिक ज्ञान के साथ ब्रह्मज्ञान की अनुभूति कराना है। संस्थान के स्वामी अर्जुनानंद ने एक प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कथा में दिव्य गुरु आशुतोष महाराज की शिष्या एवं कथाव्यास साध्वी विदुषी भाग्यश्री भारती व्यास पीठ पर सुशोभित होंगी। उनके श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराने के साथ-साथ समस्त शास्त्रों पर आधारित ब्रह्मज्ञान का भी प्रसार किया जाएगा। स्वामी अर्जुनानंद ने बताया कि दिव्य ज्योतिजाग्रति संस्थान पिछले चार दशकों से देशभर में सक्रिय है। यह संस्था आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जनमानस को जागरूक करने का कार्य करती रही है। संस्थान नियमित रूप से कथा, सत्संग, सेवा कार्य और विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करता है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस आयोजन में केवल भागवत कथा का वाचन ही नहीं, बल्कि ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति का अवसर भी मिलेगा। ब्रह्मज्ञान का अर्थ दिव्य नेत्र के माध्यम से ईश्वर का साक्षात्कार करना है। परमात्मा प्रत्येक मनुष्य के भीतर विराजमान हैं और पूर्ण गुरु की कृपा से दिव्य दृष्टि प्राप्त कर उनका दर्शन संभव है। स्वामी अर्जुनानंद ने देवरिया जनपद के सभी श्रद्धालुओं और भक्तों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कथा में उपस्थित होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...