सुल्तानपुर में बाल रोग विशेषज्ञ के घर बड़ी चोरी, सेंध काटकर 9 लाख का माल पार
सुल्तानपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय मिश्रा के आवास को निशाना बनाया। शातिर चोरों ने घर में सेंध लगाकर करीब 9 लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। डॉ. संजय मिश्रा के अनुसार चोर उनके घर से करीब ढाई लाख रुपये नकद, चार लाख रुपये के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। घटना नगर के डाकघर चौराहे के पास स्थित मिश्रा हॉस्पिटल से जुड़ी बताई जा रही है। प्रयाग-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे हुई इस चोरी की घटना ने नगर कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सावंत ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
Post a Comment