⚡ ब्रेकिंग News

सुल्तानपुर में भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न, झांकी इंचार्जों का हुआ सम्मान



सुल्तानपुर में भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न, झांकी इंचार्जों का हुआ सम्मान

केएमबी सुनील कुमार
सुल्तानपुर। शहर में आयोजित ऐतिहासिक अम्बेडकर जयंती महाआयोजन के उपलक्ष्य में रविवार को अधिवक्ता सभागार, कलेक्ट्रेट में भव्य सम्मान समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सभी झांकी इंचार्जों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने 135वीं अम्बेडकर जयंती पर झांकियां लेकर मुख्यालय पहुंचे और विशाल आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

सम्मान समारोह के दौरान सभी झांकी इंचार्जों का पंचशील की पट्टी पहनाकर सम्मान किया गया, जिससे पूरा माहौल भावनात्मक और उत्साहपूर्ण हो गया। वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली झांकियों के इंचार्जों को विशेष रूप से सम्मानित करते हुए प्रथम से पंचम स्थान प्राप्त करने वालों को संगठन की ओर से शील्ड प्रदान की गई। अंबेडकर कल्याण समिति और दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

समारोह में दोनों ही संगठन के अध्यक्ष ओम प्रकाश गौतम व धर्मराज बौद्ध ने कहा कि अम्बेडकर जयंती का यह आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन चुका है। वहीं संगठन के महासचिव डॉ. जयभीम बौद्ध ने कहा कि जनपद में अम्बेडकर जयंती मनाने का सिलसिला पिछले 57 वर्षों से लगातार जारी है और यह परंपरा आगे भी निरंतर इसी उत्साह के साथ जारी रहेगी।

कार्यक्रम का संचालन संगठन के विजय कोरी के कुशल नेतृत्व में हुआ। इस कार्यक्रम में हौशीला भीम, रामफेर राव, एड. रामकृपाल, विजय गौतम, सुरेश बौद्ध, आर. ए. कोविद, डॉ. सुरेश कुमार, दयाराम बौद्ध, एड. कर्मेंद्र गौतम, बी. आर. बौद्ध, कैलाशनाथ, बैजनाथ, श्याम बहादुर बौद्ध सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...