⚡ ब्रेकिंग News

पंचर बनाते अधेड़ को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंदा, मौके पर हुई मौत, स्थानीय लोगों ने चालक को घेर कर पकड़ा

पंचर बनाते अधेड़ को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंदा, मौके पर हुई मौत, स्थानीय लोगों ने चालक को घेर कर पकड़ा

केएमबी शंभू नाथ दबे
देवरिया। बरियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। विशुनपुरकला चौराहे पर कांता सिंह अपनी बोलेरो गाड़ी का पंचर बना रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद दिया।विशुनपुरकला (महुआबारी) निवासी कांता सिंह पुत्र शारदा सिंह अपनी बोलेरो के पिछले पहिए का पंचर ठीक कर रहे थे। इसी दौरान उत्तर दिशा से आ रहा एक अनियंत्रित ट्रैक्टर उनकी ओर बढ़ा और उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना अचानक हुआ कि कांता सिंह को संभलने का मौका नहीं मिला। ट्रैक्टर की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत ट्रैक्टर को घेर लिया और चालक को पकड़ने का प्रयास किया। उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी।

ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल कांता सिंह को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों द्वारा मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।मृतक की पत्नी रीता देवी और पुत्र प्रिंस सिंह व मनीष सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि कांता सिंह घर के बाहर सामान्य काम कर रहे थे, जब यह हादसा हुआ। उनकी आकस्मिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

सूचना मिलने पर बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है और चालक की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहीहै।

स्थानीय लोगों ने बताया कि विशुनपुरकला चौराहे पर अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से इस चौराहे पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से नियंत्रण लगाने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...