सुल्तानपुर एसपी चारू निगम ने उपनिरीक्षक/निरीक्षक समेत 50 सिपाहियों का किया तबादला
सुलतानपुर। जनपद में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से आठ उपनिरीक्षक एक निरीक्षक अतिरिक्त प्रभार सहित करीब 50 सिपाहियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। जारी सूची के अनुसार, लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात कर्मियों को हटाकर नई जगह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल को विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार, अनुशासन बनाए रखने और क्षेत्रीय संतुलन स्थापित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से महकमे में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आगामी दिनों में और भी तबादले हो सकते हैं, जिससे कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि नई तैनाती पाने वाले कर्मियों के कार्य प्रदर्शन पर विशेष नजर रखी जाएगी, ताकि आमजन को बेहतर सुरक्षा और सेवाएं मिल सकें।
Post a Comment