⚡ ब्रेकिंग News

छात्रों को महंगी कीमत पर पुस्तकें, कॉपियां, जूता मोजा एवं ड्रेस खरीदने के लिए कदापि न बाध्य किया जाए- डीआईओएस

छात्रों को महंगी कीमत पर पुस्तकें, कॉपियां, जूता मोजा एवं ड्रेस खरीदने के लिए कदापि न बाध्य किया जाए- डीआईओएस
सुल्तानपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के समस्त बोर्ड(यू०पी० बोर्ड/सी०बी०एस०सी०ई० बोर्ड/आई०सी०एस०सी०ई०) के 9 से 12 तक के विद्यालय के प्रधानाचर्या को पत्र जारी किया। 01 अप्रैल 2026 से नया शैक्षिक सत्र 2026-27 प्रारम्भ हो रहा है। विगत वर्षों में कतिपय विद्यालयों द्वारा निश्चित दुकान से मँहगी कीमतों पर पुस्तकें, कापियों, ड्रेस, जूता, मोजा खरीदने हेतु विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बाध्य किये जाने की घटना प्रकाश में आयी थी। यह भी संज्ञान में आया था कि कतिपय विद्यालयों द्वारा एन०सी०ई०आर०टी० की पुस्तकें न लागू कर अन्य निजी प्रकाशकों की पुस्तकें लागू करते हुए अभिभावकों / विद्यार्थियों को मँहगी दरों पर खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा था तथा विद्यालयों द्वारा मनमाने तरीके से नियमों की अनदेखी करते हुए शुल्क में वृद्धि की गयी थी।

अतः उपरोक्तानुसार सभी बोडौँ के संचालित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को यह निर्देशित किया जाता है कि छात्रों एवं अभिभावकों को मँहगी कीमत पर पुस्तकें, कापियाँ, ड्रेस, जूता, मोजा खरीदने हेतु कदापि बाध्य न किया जाय

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...