⚡ ब्रेकिंग News

एसपी ने कांस्टेबल/हेडकांस्टेबल एवं उपनिरीक्षकों के साथ कई निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में किया बड़ा बदलाव

एसपी ने कांस्टेबल/हेडकांस्टेबल एवं उपनिरीक्षकों के साथ कई निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में किया बड़ा बदलाव 

 कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एसपी ने कई थानों में नियुक्त किए नए थाना प्रभारी

केएमबी ब्यूरो
सुलतानपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में व्यापक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी सूची के अनुसार निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को अपराध निरीक्षक थाना बल्दीराय से हटाकर पुलिस अधीक्षक का वाचक बनाया गया है। वहीं निरीक्षक धीरेंद्र कुमार वर्मा को एसओजी प्रभारी पद से हटाकर अखंडनगर थाने का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में निरीक्षक नारद मुनि सिंह को बल्दीराय से स्थानांतरित कर दोस्तपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार सिंह को दोस्तपुर से मोतिगरपुर थाना भेजा गया है। निरीक्षक अशोक कुमार सिंह को मोतिगरपुर से हटाकर चुनाव सेल एवं एंटी भू-माफिया सेल में तैनाती दी गई है।
निरीक्षक आशीष उपाध्याय को गोसाईंगंज से बल्दीराय थाना का प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक श्याम सुंदर को कादीपुर से गोसाईंगंज थाना भेजा गया है, जबकि निरीक्षक दीपेंद्र विक्रम सिंह को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से कादीपुर थाना का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा निरीक्षक विपिन कुमार वर्मा को कानून व्यवस्था सेल एवं जनसूचना शाखा से हटाकर धम्मौर थाना का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...