गौरीबाजार में अतिक्रमण पर पुलिस का सख्त अभियान, रामपुर चौराहे पर वाहनों और ठेलों पर हुई कार्रवाही
देवरिया। गौरीबाजार कस्बे में पुलिस ने शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। इस दौरान रामपुर चौराहे पर सड़क किनारे खड़े वाहनों और ठेलों पर कार्रवाईकी गई। थानाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया। यातायात बाधित करने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई। वाहन चालकों को मौके पर ही समझाया गया कि वे सड़क किनारे अतिक्रमण न करें। पुलिस ने चेतावनी दी कि ऐसा करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।ठेला और दुकानदारों को भी हिदायत दी गई कि वे सड़क पर कब्जा कर यातायात व्यवस्था को बाधित न करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों को अवरुद्ध करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान के दौरान चौराहे पर कुछ देर के लिए हलचल रही, लेकिन कार्रवाई के बाद यातायात व्यवस्था सुचारु हो गई। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाने चाहिए, ताकि जाम और अव्यवस्था से राहत मिल सके।पुलिस ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। इसका उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है।
Post a Comment