सुल्तानपुर में 300 मेधावी छात्रों को 30 लाख रुपये का सम्मान
सुल्तानपुर। सत्यपथ फाउंडेशन के तत्वाधान में पंडित राधेश्याम त्रिपाठी छात्रवृति 2026 का वितरण सम्मान समारोह कादीपुर के बिजेथुआ महावीरन धाम पर सत्य माइक्रो कैपिटल लिमिटेड के सीईओ व संरक्षक विवेक तिवारी के भव्य संयोजन में आयोजित किया गया। छात्रवृत्ति वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उद्यमशील विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि कादीपुर विधायक राजेश गौतम, सदर जयसिंहपुर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ अविनाश चंद्र पांडेय, भारतीय जनता पार्टी के सुल्तानपुर जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन करते हुए सत्यपथ फाउंडेशन के संरक्षक विवेक तिवारी ने कहा कि बिजेथुआ महावीरन के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य रहते राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित मेरे पूज्य बाबा पण्डित राधेश्याम त्रिपाठी हमारे आदर्श है हमलोग उन्ही के पदचिन्हों पर चलने का प्रयास कर रहे हैं। शिक्षा के प्रति पूरी तरह से संवेदनशील मेरे बाबा का यही लक्ष्य रहा की शिक्षा के प्रति समर्पित प्रतिभाशाली छात्र धन के अभाव से शिक्षा से वंचित न रहे उसका समय समय पर उत्साहवर्धन होना चाहिए। आज हमलोग उन्ही के प्रयास को आगे बढ़ाते हुए यह छात्रवृत्ति योजना अपने तहसील क्षेत्र में लागू किया है।इस छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत कुल 2371 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमें से 100 छात्र चयनित किए गए।आज वर्ष 2026 के 100 छात्रों के साथ साथ वर्ष 2024 के 100छात्र,2025 के 100 छात्र कुल तीन सौ छात्रों को तीस लाख रुपए चेक के माध्यम से दिये जायेंगे।
Post a Comment