⚡ ब्रेकिंग News

कल गुरुवार को अकीदत एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा ईदुल-अजहा का त्यौहार

कल गुरुवार को अकीदत एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा ईदुल-अजहा का त्यौहार

केएमबी मोहम्मद अफसर
सुल्तानपुर, 27 मई। जनपद में इस्लामिक पैगम्बर हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम के त्याग, बलिदान और अल्लाह की राह में कुर्बानी की याद में मनाया जाने वाला पवित्र पर्व ईदुल-अजहा गुरुवार 28 मई को अकीदत एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय में उत्साह का माहौल है तथा मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जामिया इस्लामिया मदरसा के सदर एवं मरकज मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान कासमी ने मुस्लिम समुदाय से शासन की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कुर्बानी खुले स्थानों के बजाय बंद जगहों पर करें तथा गोश्त वितरण के दौरान साफ-सफाई और एहतियात का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि ईदुल-अजहा के अवसर पर सुबह विशेष नमाज अदा की जाएगी और देश में अमन, भाईचारे एवं खुशहाली की दुआ मांगी जाएगी। वहीं प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं साफ-सफाई के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहेगा तथा अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की जाएगी ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके।धार्मिक उलेमाओं एवं विद्वानों ने ईदुल-अजहा के संदेश को इंसानियत, त्याग, प्रेम और जरूरतमंदों की मदद से जोड़ते हुए लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
शहर के ईदगाह में मौलाना सुलेमान सुबह 7:30 बजे नमाज अदा कराएंगे। मरकज मस्जिद में मौलाना मुहम्मद उस्मान कासमी 7:30 बजे, जामिया इस्लामिया मदरसा में मौलाना मुहम्मद उसामा कासमी सुबह 6 बजे, जामिया इस्लामिया मस्जिद में मौलाना अशरफ कासमी सुबह 7 बजे, हेरा मस्जिद में मौलाना मताहरुस्सलाम कासमी सुबह 6 बजे नमाज अदा कराएंगे। इसी प्रकार जामा मस्जिद चौक में हाफिज कदीर 7.30 बजे, बीबियां मस्जिद में मौलाना मुहम्मद कसीम कासमी सुबह 8 बजे, जावेद मस्जिद सेनानी बिहार में मौलाना इजहार सिद्दीकी नमाज अदा कराएंगे। वहीं धरावा ईदगाह में मौलाना मुराद कासमी सुबह 7:15 बजे, इस्लामगंज ईदगाह में मौलाना मकबूल कासमी सुबह 7:15 बजे, रंकेडीह ईदगाह में मुफ्ती मुहम्मद उल्लाह तथा हरखपुर में मुफ्ती जमीर नमाज अदा कराएंगे। इसके अलावा अलीगंज, कुड़वार, दोस्तपुर, कादीपुर, कूरेभार समेत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों की मस्जिदों एवं ईदगाहों में निर्धारित समयानुसार ईदुल-अजहा की नमाज अदा की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...