⚡ ब्रेकिंग News

एसपी के अपराधियों पर शिकंजा कसने के अभियान में मिली बड़ी सफलता, शातिर चोर गिरफ्तार

एसपी के अपराधियों पर शिकंजा कसने के अभियान में मिली बड़ी सफलता, शातिर चोर गिरफ्तार

केएमबी आमिर अशरफ
अमेठी। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत थाना शिवरतनगंज पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए चोरी की कई घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में चलाए गए “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के दौरान पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 चोरी की मोटरसाइकिलें और एक टुल्लू मोटर बरामद की।थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अरुण कुमार कश्यप निवासी हंसराजपुर, थाना बाबा बाजार जनपद अयोध्या को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक और टुल्लू मोटर बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त ने कई चोरी की वारदातों का खुलासा किया। उसकी निशानदेही पर सेमरौता-कठौरा मार्ग किनारे झाड़ियों से एचएफ डीलक्स और बजाज सीटी मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गईं। पुलिस के मुताबिक सभी वाहन अलग-अलग स्थानों से चोरी किए गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।क्षेत्र में लगातार हो रही प्रभावी कार्रवाई से आम लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा मजबूत हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्रा जहां भी तैनात रहे हैं, वहां अपराधियों पर सख्त कार्रवाई और घटनाओं के खुलासे के लिए उनकी अलग पहचान रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...