राम मंदिर के पुरोधा व पूर्व सांसद को दिया गया भागवत कथा का न्यौता
तिलोई,अमेठी। सिंहपुर ब्लॉक अंतर्गत पेडरिया गांव में बीते पांच दिनों से भागवत कथा चल रही है। तिलोई अधिवक्ता व कथा आयोजक सुरेश सिंह इस कथा को सफल बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। यही कारण है कि हर व्यक्ति तक कथा का आमंत्रण लेकर वह स्वयं जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को सुरेश सिंह व उनकी टीम कथा का आमंत्रण लेकर पूर्व सांसद व राम मंदिर आंदोलन के पुरोधा रहे विनय कटियार के पास पहुंचे। कटियार ने कथा का आमंत्रण स्वीकार करते हुए आने का आश्वासन भी दिया। सुरेश सिंह के इन अथक प्रयासों को लोग खूब सराह भी रहे हैं। कथा में पहुंचने वाले हर उस व्यक्ति को मंच से सम्मानित भी किया जा रहा है जो सामाजिक क्षेत्र में अपनी तनिक भी सेवा दे रहा है। कथा की व्यवस्था देख रहे जय करन त्रिवेदी बताते हैं कि सुरेश सिंह और उनकी पूरी टीम समाज को भगवान राम और महापुरुषों के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित कर रही है। हम लोगों का प्रयास है कि सभ्य, शालीन और सकारात्मक समाज का निर्माण हो। वहीं कथा की व्यवस्था देख रहे डॉक्टर संदीप चौरसिया और संतोष मौर्य बताते हैं कि सुरेश सिंह के प्रेम, व्यवहार और सदाचार के साथ पूज्य कथा व्यास इंद्रेश कौशिक जी महाराज के प्रखर ओजस्वी वाणी से प्रभावित होकर हजारों की संख्या में लोग प्रतिदिन भागवत सुनने आते हैं। कथा सुनने वाले भक्तों के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। वहीं कथा के पांचवें दिन कथा व्यास पीठ ने भागवत में बताया कि मनुष्य के कर्म ही उसको महान बनाते हैं। जैसे लोहे को उसका जंग खत्म कर देता है वैसे ही व्यक्ति की सोंच उसके चरित्र को खत्म कर देती है। मनुष्य के मरने के बाद साथ में कुछ नहीं जाता है। कर्मों की कमाई ही मनुष्य के साथ जाती है। इसीलिए मनुष्य को विवेक से काम लेना चाहिए और गंभीरता से जीवन के फैसले लेना चाहिए। कथा के पांचवें दिन जितेंद्र मिश्रा, डॉक्टर राम बरन प्रजापति, शिवेंद्र सिंह सिब्बू, संजीत सिंह, अमित तिवारी, दीपू शुक्ला, राहुल गुप्ता, प्रवीण द्विवेदी, पंकज गुप्ता, रमेश तिवारी उर्फ सुरीला, कथा वाचक दिनेश मिश्रा, राम सुमिरन प्रजापति, संत प्रसाद यादव उर्फ पुटूल, राजू शुक्ला आदि लोग शामिल हुए।
Post a Comment