⚡ ब्रेकिंग News

महाराजगंज के पनियरा में सभासदों ने इओ को सौपा ज्ञापन: तीन वर्षों के विकास कार्यों और भुगतान के ब्याेरा को सार्वजनिक करने की मांग

महाराजगंज के पनियरा में सभासदों ने इओ को सौपा ज्ञापन: तीन वर्षों के विकास कार्यों और भुगतान के ब्याेरा को सार्वजनिक करने की मांग

केएमबी ब्यूरो अरविंद पासवान 
 महाराजगंज। पनियरा नगर पंचायत के सभासदों ने सोमवार को अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौपा उन्होंने पिछले तीन वर्षों में हुए विकास कार्यों और खरीद भुगतान का पूरा विवरण सार्वजनिक करने की मांग की। सभासदों का कहना है कि नगर पंचायत में शासन और राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धन राशि से वर्ष 2023 से लेकर 11 मई 2026 तक विभिन्न वार्डों में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी सभी निर्वाचित सभासदों के सामने रखी जानी चाहिए, ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि नगर पंचायत द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों सामग्री खरीद और संबंधित भुगतानों की राशि तथा दरो सार्वजनिक किया जाये,इससे जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को खर्च की पारदर्शी जानकारी मिल सकेगी,
 सभासदों ने एक और मांग की है कि नगर पंचायत में कार्यरत सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सूची उनके नाम और पद नाम सहित सार्वजनिक की जाए।
 सभासदों के अनुसार यह जानकारी उपलब्ध कराना पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। इससे नगर पंचायत के विकास कार्यों और वित्तीय गतिविधियों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
 ज्ञापन सौपने वाले में सभासद राजू पाल, रमजान अली, राजेश गुप्ता, संजय कुमार, रामानंद सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, रामनरेश निराला, पिंटू कनौजिया, अनिल राय और सुनील कनौजिया सहित कुल 13 सभासद एवं जनप्रतिनिधि शामिल थे। इस संबंध में नगर पंचायत पनियरा के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार यादव ने बताया कि उन्हें सभासदों की ओर से ज्ञापन प्राप्त हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि पत्र पर विचार कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...