⚡ ब्रेकिंग News

विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, पति है दोनों पैरों से विकलांग

विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, पति है दोनों पैरों से विकलांग

केएफसी शंभू नाथ दुबे
देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के सकतुआ बुजुर्ग गांव में रविवार देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के अंदर पंखे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची औरशव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान 24 वर्षीय बिंदु गौड़ पत्नी मृत्युंजय गौड़ निवासी सकतुआ बुजुर्ग के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब 11 बजे परिवार के सदस्यों ने उन्हें कमरे में पंखे से लटका देखा। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार, मृतका के पति मृत्युंजय गौड़ दोनों पैरों से दिव्यांग हैं और बैसाखी के सहारे चलते हैं। परिवार में उनकी दो मासूम बेटियां अदिति और आयुषी हैं, जिनकी उम्र पांच वर्ष से कम बताई जा रही है। घटना के बाद दोनों बच्चियों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। तरकुलवा पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...