⚡ ब्रेकिंग News

लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप, कथित वॉइस रिकॉर्डिंग वायरल, जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप, कथित वॉइस रिकॉर्डिंग वायरल, जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जिले की मुसाफिरखाना तहसील में एक लेखपाल पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। मामले में कथित बातचीत की वॉइस रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद और गहरा गया है। हालांकि वायरल ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के देवकली गांव निवासी इब्राहीम ने जिलाधिकारी अमेठी को शिकायती पत्र देकर लेखपाल गंगा प्रसाद मिश्र पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि रिश्वत न देने पर उसके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया। इब्राहीम के अनुसार, वह अपनी जमीन गाटा संख्या 30 पर निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान लेखपाल ने कथित तौर पर गाटा संख्या 20 में अवैध निर्माण का हवाला देते हुए कार्रवाई की धमकी दी और मामले को रफा-दफा करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आर्थिक स्थिति खराब होने की बात कहकर जब उसने पैसे देने से इनकार किया, तो उसके खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया गया।
वहीं, लेखपाल संघ के पूर्व अध्यक्ष गंगा प्रसाद मिश्र ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि संबंधित व्यक्ति द्वारा अवैध निर्माण कराया जा रहा था, जिसे रोकने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की गई और एफआईआर दर्ज कराई गई। उन्होंने कहा कि इसी रंजिश में उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। पीड़ित ने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...