⚡ ब्रेकिंग News

ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार पर जिलेभर में भंडारे व प्रसाद वितरण का आयोजन

ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार पर जिलेभर में भंडारे व प्रसाद वितरण का आयोजन

केएमबी खुर्शीद अहमद
 अमेठी। ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार के अवसर पर जनपद अमेठी के विभिन्न क्षेत्रों में भव्य भंडारे, सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। विकास खंड बाजार शुक्ल अंतर्गत ग्राम सभा सत्थिन में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बजरंगबली की आरती के बाद विशाल प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। 
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान इफ्तिखार अहमद गुड्डू, जिला पंचायत सदस्य मोतीन अहमद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में मुख्य आयोजक बाल किशोर शर्मा, समाजसेवी सोहराब खान, ज्ञानेश पाण्डेय, दुर्गेश शर्मा, प्रशांत यादव समेत अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।वहीं गौरीगंज स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में जिला पूर्ति अधिकारी एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी की उपस्थिति में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।श्रद्धालुओं को पूड़ी, सब्जी, हलवा एवं बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर परिसर जय बजरंगबली के जयकारों एवं हनुमान चालीसा के पाठ से भक्तिमय बना रहा।
इसी क्रम में गौरीगंज तहसील परिसर में भी एसडीएम प्रीती तिवारी के नेतृत्व में भंडारे का आयोजन संपन्न हुआ। श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ एवं हवन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी, कढ़ी-चावल, हलवा एवं बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। तहसीलदार सूरज प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों ने भी प्रसाद वितरण में सहयोग किया। जिले भर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सुख-समृद्धि की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...