⚡ ब्रेकिंग News

आमरण अनशन पत्रकार के समर्थन में उतरी मजदूर किसान पार्टी, डीजीपी को पत्र लिखकर हस्तक्षेप और अनशन समाप्त कराने की उठी जोरदार मांग

आमरण अनशन पत्रकार के समर्थन में उतरी मजदूर किसान पार्टी, डीजीपी को पत्र लिखकर हस्तक्षेप और अनशन समाप्त कराने की उठी जोरदार मांग

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जिले में पत्रकार त्रिपुरारी पाण्डेय पर दर्ज मुकदमे का मामला अब गरमा गया है। मजदूर किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट कौशल कुमार मिश्र ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। 11 मई 2026 को भेजे गए इस पत्र में बताया गया है कि ग्राम भरथीपुर, थाना अमेठी निवासी पत्रकार त्रिपुरारी पाण्डेय पिछले छह दिनों से न्याय के लिए आमरण अनशन पर बैठे हैं। आरोप है कि क्षेत्र के एक व्यवसायी ने खबर न छापने के लिए उन पर फर्जी मुकदमा (मु0अ0सं0-3/26) साइबर थाना गौरीगंज में दर्ज कराया है।पार्टी ने पत्र में कहा है कि पीड़ित पत्रकार क्षेत्र में हो रहे भ्रष्टाचार और दलित-मजदूर-किसानों की आवाज उठाता रहा है। उसे चुप कराने के लिए यह फर्जी मामला दर्ज किया गया है। मजदूर किसान पार्टी ने डीजीपी से तत्काल हस्तक्षेप कर पत्रकार को न्याय दिलाने और उनका अनशन समाप्त कराने की अपील की है। गौरतलब है कि इससे पहले भारतीय किसान यूनियन (लोकतांत्रिक) भी इस मामले में अमेठी के पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप चुकी है। अब मजदूर किसान पार्टी के खुलकर समर्थन में आने से यह मामला और अधिक चर्चा में आ गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...