⚡ ब्रेकिंग News

लार में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर ज्ञान व तकनीक का संगम

लार में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर ज्ञान व तकनीक का संगम

केएमबी विकास यादव
लार। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर सोमवार को मेरा युवा भारत देवरिया के तत्वावधान में उपनगर लार के कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लार नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि जगदीश यादव रहे। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न हाउसों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच विद्यासागर हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। विवेकानंद हाउस द्वितीय तथा अब्दुल कलाम हाउस तृतीय स्थान पर रहा। विजेता टीमों को अतिथियों द्वारा सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि जगदीश यादव ने कहा कि आज का दौर तकनीक व नवाचार का है। विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की जानकारी के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को भी आत्मसात करना चाहिए। मेरा युवा भारत देवरिया द्वारा आयोजित किये गए ऐसे कार्यक्रम बच्चों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के साथ उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस हमें देश की वैज्ञानिक उपलब्धियों और तकनीकी प्रगति की याद दिलाता है। विद्यार्थियों को नई तकनीकों के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है और विद्यालय हमेशा इस दिशा में प्रयासरत रहेगा।
सामाजिक कार्यकर्ता साहू विशाल कुमार गुप्ता ने कहा कि युवाओं को तकनीक का सही उपयोग सीखकर समाज व राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। क्विज प्रतियोगिता जैसे आयोजन विद्यार्थियों के ज्ञान व आत्मविश्वास को नई दिशा देने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर शिक्षक शिक्षक रोशन जमील खान, निर्णायक मंडल सुकृति तिवारी, योगेंद्र कसेरा सहित अन्य विद्यालय के अध्यापक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...