⚡ ब्रेकिंग News

सत्थिन चौराहे पर चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, 100 से अधिक दुकानें हटाई गईं; सैकड़ो परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट

सत्थिन चौराहे पर चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, 100 से अधिक दुकानें हटाई गईं; सैकड़ो परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट

केएमबी खुर्शीद अहमद 
अमेठी। जनपद अमेठी के थाना क्षेत्र बाजार शुक्ल अंतर्गत ग्राम पंचायत सत्थिन चौराहे पर प्रशासन द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद सैकड़ों लोगों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। नहर पटरी के किनारे वर्षों से छोटे-मोटे कारोबार कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे दुकानदारों की दुकानें जेसीबी मशीन से हटाए जाने के बाद क्षेत्र में चर्चा और असंतोष का माहौल है।जानकारी के अनुसार तहसील प्रशासन के निर्देश पर नहर विभाग की भूमि पर किए गए कथित अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 100 से 150 दुकानों, गुमटियों और अस्थायी ठेलों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान फल एवं सब्जी विक्रेता, चाय-पान की दुकानें, छोटे व्यापारी तथा मोची समुदाय के लोग भी प्रभावित हुए ,प्रभावित दुकानदारों का कहना है कि वे वर्षों से इसी स्थान पर व्यवसाय कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। कई लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराए बिना ही दुकानें हटा दी गईं, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
दुकानदारों का कहना है कि रोज कमाने और रोज खाने वाले परिवारों के लिए यह कार्रवाई किसी बड़े झटके से कम नहीं है। बोरिया बिछाकर जूते-चप्पल मरम्मत करने वाले मोचियों से लेकर ठेला लगाकर फल-सब्जी बेचने वाले लोगों तक सभी के रोजगार पर असर पड़ा है।प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि नहर विभाग की भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया गया था, जिसे नियमानुसार हटाया गया है। अधिकारियों के अनुसार सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना शासन की प्राथमिकता है और अभियान इसी उद्देश्य के तहत चलाया गया। कार्रवाई के बाद प्रभावित दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जिन लोगों की आजीविका प्रभावित हुई है, उनके लिए वैकल्पिक स्थान की व्यवस्था की जाए, ताकि उनके परिवारों के सामने उत्पन्न आर्थिक संकट को कम किया जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ गरीब और छोटे व्यापारियों के पुनर्वास की योजना भी बनाई जानी चाहिए, जिससे विकास और मानवीय संवेदनाओं के बीच संतुलन कायम रह सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...