⚡ ब्रेकिंग News

किसान समस्याओं का निस्तारण न होने से भड़के किसान

किसान समस्याओं का निस्तारण न होने से भड़के किसान

केएमबी संवाददाता
सुल्तानपुर। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गौरी शंकर पांडे की अध्यक्षता में तिकोनिया पार्क सुल्तानपुर में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व में दिए गए मांग पत्र पर गहनता पूर्वक विचार विमर्श किया गया और आज तक किसी भी विभाग द्वारा किसी भी समस्या का निराकरण न किए जाने से किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त रहा। किसानों ने सर्व समिति से नारेबाजी करते हुए पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचे, जहां पर पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यस्तता को बताते हुए कुछ देर बाद मुलाकात करने के लिए कहा गया। इसके बाद वह ऑफिस से कहीं निकल गई। बाद में किसानों का हुजूम नारा बाजी करते हुए डीएम कार्यालय पहुंच जिला अधिकारी से पूर्व में दिए गए मांग पत्र पर वार्ता किया गया। जिलाधिकारी द्वारा किसान की समस्या निस्तारण हेतु सभी विभाग के सक्षम अधिकारियों को बुलाकर निराकरण करने हेतु वार्ता करने का आश्वासन दिया। बैठक में प्रदेश महासचिव रामकृपाल सिंह जिला अध्यक्ष गौरी शंकर पांडे जिला उपाध्यक्ष राज नारायण तिवारी जिला उपाध्यक्ष इंद्रसेन सिंह जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र दुबे तहसील अध्यक्ष शैलेश मिश्रा भल्ले करीम खान विष्णु मिश्रा अरविंद उपाध्याय कुसुम चौहान अनीता जायसवाल कलावती गीता पुनीता सनी यादव ब्रह्मदेव मिश्रा सुरेश यादव आदि सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...