पुलिस कार्यालय में प्रधान लिपिक कक्ष, आंकिक कक्ष एवं गार्ड रूम का हुआ लोकार्पण
देवरिया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर द्वारा पुलिस कार्यालय परिसर में नव निर्मित व सुसज्जित प्रधान लिपिक कक्ष, आंकिक कक्ष एवं गार्ड रूम का विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराते हुए संबंधित कक्षों का शुभारंभ किया गया। इसका शिलान्यास तत्कालीन पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा किया गया था। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कार्यालय के विभिन्न अनुभागों के सुदृढ़ीकरण से प्रशासनिक कार्यों में और अधिक दक्षता, पारदर्शिता एवं सुगमता आएगी। साथ ही पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध होगा, जिससे जनसेवा संबंधी कार्यों का निष्पादन और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय, प्रधान लिपिक भुवनेश कुमार राय, प्रतिसार निरीक्षक रामजनम राम सहित जनपद के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Post a Comment