⚡ ब्रेकिंग News

चतुर्थ मूर्ति स्थापना दिवस और गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

चतुर्थ मूर्ति स्थापना दिवस और गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

केएमबी गंगा प्रसाद प्रजापति 
अमेठी। विधानसभा तिलोई के गांव मिर्ज़ागढ़ मजरे कुकहा से भव्य कलश यात्रा निकली । मिर्जागढ़ स्थित मां मरहरा देवी मंदिर से सोमवार को गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा हैदरगढ़ स्थित बाबा अवसानेस्वर महादेवन पहुंची । सैकड़ों की संख्या में लोग इसमें शामिल हुए। कथा के मुख्य यजमान आजाद कश्यप ने बताया कि बीते 21 जून 2022 को मां मरहरा देवी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। तभी से प्रत्येक वर्षगांठ पर मंदिर पर भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा प्रतिदिन शाम 7 बजे से शुरू होकर 11 बजे समाप्त होगी और तदोपरांत कथा में आए मरीजों को निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाओं का भी वितरण किया जाएगा। कथा में सहयोग कर्ताओं के लिए लकी ड्रा जैसी व्यवस्था भी है। कथा में बच्चों को प्रेरित करने और उनको कथा की तरफ आकर्षित करने के लिए प्रतियोगिता का भी इंतजाम है। कथा व्यास पीठ आचार्य सरोज शास्त्री जी महाराज ने बताया कि कथा में आने से विचार शुद्ध होते हैं। विचार शुद्ध होने से कर्म शुद्ध होते हैं और कर्म शुद्ध होने से व्यक्ति की कीर्ति बढ़ती है। कीर्ति पाने के लिए ही हर व्यक्ति लगभग सोचता रहता है। कमेटी के सदस्य और राजमिस्त्री ब्रजेश प्रजापति का कहना है यह कथा लोगों के सहयोग से संपन्न हुई है इसीलिए कथा में बैठने-उठने कि समुचित व्यवस्था की गई है। वहीं कलश यात्रा में शामिल रामप्रकाश पांडेय ने बताया कि यात्रा में लोगों की खुशियां देखते ही बनती थी। लोग डीजे भक्ति गानों पर झूम रहे थे। यही प्रसन्नता व्यक्ति के जीवन को सरल बना देती है। मन आनंदित होने से व्यक्ति खिलखिलाने लगता है उसका हर ओर विकाश ही विकाश होता है। कलश यात्री उमेश कश्यप ने बताया कि मैं भागवत कथा सुनने दिल्ली से आया हूं बहुत खुश हूं कि लोग कथा के प्रति रुचि बनाए हुए हैं। कथाएं हमारे जीवन में एक आदर्श स्थापित करने का काम करती हैं। मुझे उम्मीद है कि लोग कथा के उपरांत सकारात्मक परिवर्तन अपने अंदर लेकर आएंगे।कलश यात्रा में महेश सिंह, राजू शुक्ला, पुनीत तिवारी, वेद प्रकाश शुक्ला, शिव नारायण प्रजापति, श्री राम प्रजापति, अशोक रावत, ब्लॉगर मनोज कश्यप, वेद प्रकाश मौर्य, महेश प्रजापति, दिनेश मौर्य, डॉक्टर प्रवीण पांडेय, राम चंद्र मौर्य, रोहित चौरसिया, राहुल प्रजापति, कालीचरण आदि लोग शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...