⚡ ब्रेकिंग News

मिट्टी खुदाई स्थल पर मासूम की मौत, अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय बालक की जान

मिट्टी खुदाई स्थल पर मासूम की मौत, अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय बालक की जान

लखनऊ ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान टूटी सांसें, इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

केएमबी खुर्शीद अहमद 
 तिलोई,अमेठी। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के जुगराजपुर गांव में मिट्टी खुदाई स्थल पर हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए 13 वर्षीय बालक की लखनऊ ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई lमृतक के पिता आदित्य त्रिवेदी के अनुसार, गत 7 जून की शाम उनका 13 वर्षीय पुत्र शिवा त्रिवेदी गांव में चल रहे मिट्टी खुदाई कार्य को देखने के लिए गया था। इसी दौरान वहां मौजूद एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और बालक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शिवा गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्काल घायल बालक को इलाज के लिए स्वशासी मेडिकल कॉलेज तिलोई पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।लखनऊ ट्रामा सेंटर में कई दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद रविवार को शिवा ने अंतिम सांस ली। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। मासूम की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।बताया जा रहा है कि शिवा अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रोते-बिलखते परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए गांव और आसपास के लोग लगातार उनके घर पहुंच रहे हैं। मां की करुण पुकार और पिता के आंसू देखकर हर किसी की आंखें नम हो जा रही हैं।घटना के बाद ग्रामीणों ने मिट्टी खुदाई स्थलों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे स्थानों पर भारी वाहनों की आवाजाही के बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जाते, जिसके चलते आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा खनन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार को इस तरह का दर्द न झेलना पड़े।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...