'रसूख' का जाल: थाने में पकड़ का झांसा देकर ग्रामीण से ठगे 20 हज़ार रुपये, आरोपी फरार
अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से धोखाधड़ी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक पीड़ित ग्रामीण को थाने में अपनी पकड़ और रसूख का झांसा देकर 20,000 रुपये की चपत लगा दी गई। पीड़ित अब इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहा है।पीड़ित रिज़वान, जो थाना जामों के 'पुरे हुसैनी' गांव का निवासी है, अपनी ज़मीन के एक विवाद को लेकर परेशान था। इसी बीच, खुद को संदीप पांडे का रिश्तेदार बताने वाले टिंकू मिश्रा ने रिज़वान से संपर्क किया। टिंकू ने उसे भरोसा दिलाया कि उसकी 'कोतवाली जामो' में अच्छी पकड़ है और वह ज़मीन का विवाद चुटकियों में हल करवा सकता है।पीड़ित रिज़वान के अनुसार, काम करवाने के नाम पर संदीप पांडे और उसके साथियों ने उससे कुल 20,000 रुपये ऐंठ लिए। इसमें से 15,000 रुपये नकद और 5,500 रुपये ऑनलाइन माध्यम से लिए गए।रिज़वान ने अपनी शिकायत में बताया: "संदीप पांडे और उसके साथियों ने थाने का नाम लेकर मुझे विश्वास में लिया, लेकिन पैसे लेने के बाद से ही उन्होंने न तो मेरा काम कराया और न ही अब वे मेरा फोन उठा रहे हैं। वे पैसे लेकर फरार हो गए हैं।"इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड टिंकू मिश्रा को बताया जा रहा है, जिसने संदीप पांडे के साथ मिलकर रिज़वान को जाल में फंसाया। परेशान होकर पीड़ित ने अब स्थानीय थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है ।क्या अब प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित को उसका पैसा वापस दिलाएगा और आरोपियों पर कानूनी शिकंजा कसेगा? या फिर रसूख के नाम पर हो रही यह ठगी पुलिस फाइलों में दबकर रह जाएगी?
Post a Comment