⚡ ब्रेकिंग News

25 लाख रुपये की कथित हेराफेरी का आरोप, धान गेहूं खरीद में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ एसडीएम से शिकायत

25 लाख रुपये की कथित हेराफेरी का आरोप, धान गेहूं खरीद में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ एसडीएम से शिकायत

केएमबी खुर्शीद अहमद
तिलोई/अमेठी। तिलोई विधानसभा क्षेत्र के निवासी अबरार खान ने धान और गेहूं की खरीद-फरोख्त के कारोबार में करीब 25 लाख रुपये की कथित हेराफेरी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के खिलाफ एसडीएम तिलोई को शिकायत पत्र दिया है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि वह लंबे समय से प्रदीप सिंघल की राइस मिल पर धान और गेहूं की आपूर्ति करता था। आरोप है कि खरीद के दौरान तौल और हिसाब-किताब में गड़बड़ी कर उसे आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि किसानों का लगभग 14 लाख रुपये का भुगतान अभी बकाया है।
अबरार खान ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। साथ ही आरोप लगाया है कि शिकायत करने के बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।
दूसरा पक्ष: इस मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। उनका पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। 8368391815

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...