⚡ ब्रेकिंग News

मिश्रौली गुनी टोला में पागल कुत्ते ने 8 गायों को काटा, पशु डॉक्टर ने किया उपचार

मिश्रौली गुनी टोला में पागल कुत्ते ने 8 गायों को काटा, पशु डॉक्टर ने किया उपचार

केएमबी शंभू नाथ दबे
देवरिया। बनकटा विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिश्रौली गुनी टोला में सोमवार की सुबह पागल कुत्ते ने एक ही स्थान पर आठ पालतू गायों को काट लिया। इसके अलावा पागल कुत्ते ने अलग-अलग पशुपालकों की गायों पर भी हमला किया और उनके मुंह में काट लिया।
 जिन पशुपालकों की गायें घायल हुईं उनमें रामावती देवी पत्नी तुलसी भगत की एक गाय, प्रेमशंकर सिंह पुत्र रामसेवक की एक गाय, विद्या यादव पुत्र बाबूलाल की एक गाय, रजबलम यादव पुत्र महादेव की दो गायें, रामा आशीष पुत्र महादेव की एक गाय और रामेश्वर यादव पुत्र भोला की दो गायें शामिल हैं।

पशुपालकों ने तुरंत इसकी सूचना प्रधान पति चंदन सिंह कुशवाहा को दी। इसके बाद प्रधान पति ने तत्काल मामले की जानकारी बनकटा पशु चिकित्सालय को दी। सूचना पर पशु चिकित्सक डॉ. पंकज शाही अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ सहयोगी सुजीत सिंह और वकील शाह ने घायल गायों का प्राथमिक उपचार किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...