नहर में पानी की मात्रा न बढ़ने कर किसान परेशान, धान की रोपाई बाधित होने पर बढ़ी किसानों की चिंता
केएमबी विनय कुमार
अमेठी। सिंहपुर ब्लाक के खरांवा ग्राम पंचायत से निकलने वाले नहर मे पानी न मिलने से किसान परेशान है। यह नहर हैदरगढ के माइनर से निकलती है। जैसा कि धान की रोपाई के लिए पहले खेत में पानी भरने पर खेत की जुताई की जाती है जिसमें पानी की अहम भूमिका होती है। अगर मुख्य समय पर पानी नहीं मिलेगा तो धान की रोपाई होना असंभव है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए नहर मे उपयोग मात्रा में पानी आना अति आवश्यक है। बीते 2 दिनों पहले नहर में पानी आया है। नहर में पानी देखते ही किसानों के चेहरे पर रौनक आ गई लेकिन वही रौनक फीकी पड़ रही है। नहर में पानी की मात्रा कम होने के कारण नहर का पानी छोटे छोटे माइनर में नहीं जा पा रहा है। यह समस्या अभी बनी हुई है। युवा नेता भावी प्रधान मुकुल मिश्रा ने बताया कि ग्राम पंचायत के लोगों के लिए मैं सदैव तत्पर हूं। अगर10 दिन के अंदर पानी उपयोग मात्रा में नहीं आया तो हम सिंचाई विभाग जाकर धरना देने पर बाध्य होंगे।
Post a Comment