⚡ ब्रेकिंग News

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत पूर्वी उत्तर प्रदेश का क्षेत्रीय अभ्यास वर्ग गोरक्षप्रांत के संत कबीर नगर जनपद में संपन्न

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत पूर्वी उत्तर प्रदेश का क्षेत्रीय अभ्यास वर्ग गोरक्षप्रांत के संत कबीर नगर जनपद में संपन्न

केएमबी संवाददाता
संत कबीर नगर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में दिनांक 20 एवं 21 जून 2026 को क्षेत्रीय अभ्यास वर्ग संपन्न हुआ इसमें राष्ट्रीय सचिव जयंत कथेरिया एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुनील जैन तथा राष्ट्रीय अधिकारी पर्यावरण आयाम प्रमुख डॉक्टर प्रमोद पांडेय एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉक्टर ओंकार नाथ तिवारी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रत्येक सत्र में अध्यक्षता चारों प्रति के प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा किए गए तथा संचालन क्षेत्रीय संगठन मंत्री ओंकार नाथ तिवारी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की पूर्ण व्यवस्था गोरक्ष प्रांत के कार्य कर्ताओं द्वारा क्षेत्रीय संगठन मंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में किया गया। 
कार्यक्रम का प्रारंभ केंद्र से आए हुए राष्ट्रीय अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात संगठन मंत्र एवं ग्राहक गीत कराया गया। स्वागत भाषण के प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश सिंह द्वारा किया गया।
प्रथम सत्र में राष्ट्रीय सचिव जयंत कथे रिया द्वारा कहा गया कि हम प्रांत स्तर के कार्यकर्ता हैं जिला स्तर के कार्यकर्ताओं से बेहतर है और भिन्न है, संवाद करते हुए कहा गया कि आप सभी कार्यकर्ता यह बताएं कि इस क्षेत्रीय अभ्यास वर्ग प्रशिक्षण में आप यहां से जो लेकर जाएंगे उसका उपयोग किस प्रकार करेंगे? जिस पर प्रेमचंद वर्मा द्वारा कहा गया कि हम यहां से जाने के बाद बैठक करेंगे और जिले के कार्यकर्ताओं को सूचना देंगे। अभिषेक द्वारा कहा गया कि अपने क्षेत्र में इसका इंप्लीमेंट करेंगे। अशोक कुमार द्वारा कहा गया अपने परिचितों को बताएंगे और उन्हें संगठन से जोड़ने का प्रयास करेंगे। 
दूसरा प्रश्न करते हुए कहा गया कि हम ग्राहक पंचायत के कार्यकर्ता सभी समस्याओं को अपने हाथ में नहीं लेते हैं वह समस्याएं जो आर्थिक क्षेत्र में होने वाली गतिविधि चहल-पहल उच्च नीच आदि जो भी घटनाएं घटित हो रहे हैं उसपर हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ चिंतन मनन करते हैं। हमारी दिशा और पक्ष एकदम स्पष्ट होना चाहिए। 
जैसे क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में यह व्यवस्था है कि एक हॉस्पिटल कैसे एस्टेब्लिश होगा। वार्ड बॉय डॉक्टर फार्मासिस्ट की क्या जिम्मेदारियां होगी और किस तरह चिकित्सीय व्यवस्था का कार्य होगा। 
ग्राहक पंचायत समय-समय पर परिवेश स्थिति में संशोधन व परिणाम व जीवन पर जो असर हो रहा है इस पर अभ्यास करते हुए आंदोलन करता है। जैसे- 16 वर्ष के बच्चों पर सोशल मीडिया प्रतिबंधित होना चाहिए। यह ग्राहक पंचायत का विषय है। सामाजिक ढांचे को विद्युत करने वाले विषय दृष्टांत- उपभोक्तावाद के कारण परिवार टूट रहे हैं। 
पहले परिवार में एक फोन होता था उसी से सब का कार्य हो जाता था अभी सभी के हाथ में फोन है। 
हमने आपको समूह में इसलिए बैठाया है कि आप प्रांत के दायित्व महान कार्य करता है प्रत्येक कार्यकर्ता फ्रंट लाइनर कार्यकर्ता है। आपकी प्रस्तुति एवं प्रभाव से समाज पर सकारात्मक असर पड़ता है। ग्राहक पंचायत का कार्य आगे बढ़ने का दायित्व आपके पास है। 
ग्राहक पंचायत राष्ट्रीय स्तर पर अपने 10 क्षेत्र में बात हुआ है और सभी क्षेत्रों में अभ्यास वर्ग हो रहा है। 
प्रतीक कार्यकर्ता को यह सीखना है कि"मैं अपने ज्ञान का उपयोग कैसे करूंगा"हम जिला को सूचना देने वाले तथा कार्य को आगे बढ़ाने वाले कार्यकर्ता है इसलिए हमें कौशल्यता प्राप्त करना है। 
लक्ष्य रीति नीति कार्य पद्धति आप समझे इसलिए अभ्यास वर्ग है। 
हम सभी कार्यकर्ता लालटेन की कांच की तरह है अगर ग्लास टूटा है तो प्रकाश आर पार नहीं होगा और अगर कांचा धुंधला है साफ नहीं है तो भी ज्ञान का प्रकाश पार नहीं जाएगा। यह ज्ञान का प्रकाश पारदर्शी होकर जिला स्तर के कार्यकर्ताओं के पास पहुंचे इसलिए यह अभ्यास वर्ग है। 
अलग-अलग क्षेत्र में शिक्षा एवं व्यक्ति हैं पर ग्रहण करने के लिए हमारे पास यहां सिर्फ एक विषय है कि ग्राहक पंचायत क्या है कैसे हैं क्यों है और क्या करेगा? यह जानने के लिए यह अभ्यास वर्ग है। 
हमें आगे बढ़ाना है और सबको साथ लेकर चलना है। संसाधन का अभाव हो सकता है परंतु अपनी सोच स्थिर रखती है। First impression is this impression, but first impression is last impression. हर बार हर मोड़ पर जहां मिलेंगे नया मिलेंगे ऐसा विचार रखना है। 
हमें उत्कृष्ट से उत्कृष्ट कार्य क्षमता का विकास करना है।
Respect the time the time will respect you. 
आदरणीय भाई साहब द्वारा कार्यकर्ता विकास पर भी चर्चा की गई।
काशी प्रांत के अध्यक्ष अशीष द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि एक छोटी कहानी सुनाते हुए कहा गया यदि हम अपना उद्देश्य अच्छा रखेंगे और अपने कार्य में धार रखेंगे तो कार्य होता है ही अच्छा होगा।
राष्ट्रीय अधिकारी पर्यावरण एवं प्रमुख प्रमोद पांडे द्वारा अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत संगठन का परिचय बताया गया उन्होंने बताया कि अपना संगठन सन 1974 से कार्य कर रहा है कुछ आवश्यक कारण थे तब यह संगठन खड़ा हुआ महाराष्ट्र में अकाल पड़ा था सरकार द्वारा जो जो योजना वितरण एवं कंट्रोल व्यवस्था हेतु बनाई जाती थी कालाबाजारी वह जमाखोरी के कारण वह सफल हो जाती थी ऐसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रहे बिंदु माधव जोशी द्वारा यह विचार किया गया कि ग्राहक क्षेत्र में भी एक ऐसा संगठन होना चाहिए जो ग्राहक हित के लिए कार्य करें और ग्राहक व्यापारी किसान कर्मचारी में समन्वय स्थापित करें। ऐसे विचार के साथ अपना यह संगठन प्रारंभ हुआ जिसका उद्देश्य रहा है ग्राहकों के शोषण को रोकना बाजार में किस तरह दक्ष ग्राहक तैयार हो। जिसके लिए हम विभिन्न प्रकार की गोष्ठी करते हैं बैठके करते हैं और समाज में जाकर जनमानस को दक्ष बनाने का प्रयास करते हैं। उस समय ग्राहकों के लिए कोई कानून नहीं था तब अपनी संगठन द्वारा विधि के विद्वान अधिवक्ताओं से मिलकर ग्राहक कानून के लिए ड्राफ्ट तैयार कराया गया और सरकार के समक्ष रखा गया सरकार द्वारा उसे पास किया गया, उसके लिए भी अपने संगठन ने काफी लड़ाई लड़ी थी। 
जिस तरह हम आज एमआरपी विषय पर कार्य कर रहे हैं। बाजार में अक्सर हम लुभाने विज्ञापन देखते हैं उसमें फंस जाते हैं जैसे सोना चांदी च्यवनप्राश खाकर तलवार लोग भागने लगते हैं लेकिन सत्य में ऐसा नहीं होता। एक वस्तु के साथ एक वस्तु फ्री आदि।
बाजार का वैश्विक कारण हुआ है और वह विषय भी लिया गया है। पंचायत की कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां और रही हैं जैसे सोने सोनी के जेवरों पर हॉलमार्क का होना बैंक में फिक्स डिपॉजिट पर ₹500000 तक गारंटी होना ऑनलाइन गेम को रेगुलराइज किया जाना। आदि महत्वपूर्ण उपलब्धियां हमारे संगठन की रही है। 
पाश्चात्य संस्कृति हावी हो रही है हम फादर डे वेलेंटाइन डे मदर डे आदि मना रहे हैं जबकि हम जिस संस्कृति से आते हैं उसमें माता-पिता दिन प्रतिदिन और सदैव पूजनीय है उनके लिए एक दिन ही क्यों प्रतिदिन क्यों नहीं। 
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यआदरणीय सुनील जैन द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि जो व्यक्ति कार्य तन मन बुद्धि से ग्रहण करता है वह ग्राहक है। एमआरपी विषय हो या 16 वर्ष क से कम के बच्चों के लिए सोशल मीडिया का बैंन किया जाना हो आदि विषयों पर हम सभी कार्यकर्ता कार्य करते हैं जरूरी नहीं कि सामने वाला तुरंत मान जाए लेकिन हम प्रयास करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। हमें विविध क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना होगा सोशल मीडिया पर बहुत सी चीज हैं जो जरूरी भी हैं और भ्रामक भी हैं उसके लिए जागृत रहना आवश्यक है। हमारा सबसे बड़ा हथियार सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 है उसको लेकर कार्य करना है। 
अपने संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग लाल कहते थे हमें पांच के हमेशा याद रहना चाहिए, कब क्यों कैसे और कितना।  जब हम इतना जागरुक रहेंगे तो समाज को भी जागृत कर सकेंगे। 
काशी प्रांत के अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव द्वारा एमआरपी विषय पर चर्चा की गई और प्राचीन भारत में एमआरपी नहीं था विदेश में भी एमआरपी नहीं है फिर भारत में ही एमआरपी क्यों जब इंडस्ट्रियल रिवॉल्यूशन आया तो इसकी आवश्यकता पड़ी। परंतु समाज में सुचिता का आवश्यक है भारत के बाहर भी ऐसे नियम है कि किसी भी वस्तु का अनर्गल दम नहीं लिया जा सकता उसके लिए भी मानक निर्धारित है इसलिए भारत में भी इसका मानक होना चाहिए एमआरपी आर्थिक विषय नहीं है यह जन आंदोलन का विषय है यह बच्चा और बुध सभी से संबंधित है। 
टेक्नोलॉजी हमारी चॉइस नहीं है हमारी आवश्यकता है। यह परिवर्तन तकनीक के रूप में चलाई जा रही है वह काबिले तारीफ है भ्रांतियां बहुत सारी हैं। अधिकतर लोग एमआरपी को ही मूल्य समझते हैं जबकि यह मूल्य नहीं है यह अधिकतम खुदरा विक्रय मूल्य है कि इससे अधिक मूल्य नहीं लिया जा सकता। 
क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ ओंकार नाथ तिवारी द्वारा बताया गया कि हम इस स्वयं का मूल्यांकन करना होगा, हम जो कह रहे हैं वह सत्य है।
राष्ट्रीय अधिकारी आदरणीय सुनील जैन द्वारा यह कहा गया कि हमें छात्रों के लिए भी एक टोली तथा एक छात्र आयाम बनाने के लिए विचार कर रहे हैं। छात्र समाज के युवा है यदि छात्रों से हमारे संगठन को कार्यकर्ता प्राप्त होते हैं तो वे कार्यकर्ता लंबे समय तक हमारे संगठन के साथ जुड़े रहेंगे। 
प्रवास विषय पर चर्चा करते हुए आदरणीय सुनील जैन द्वारा कहा गया कि हम सभी कार्यकर्ता जहां निवास करते हैं उसके अलावा जहां पर भी जाकर संगठन का कार्य करते हैं वह प्रवास है इस पर सभी कार्यकर्ताओं की राय ली गई और कहां गया जैसे ओमकार जी चार प्रति में जाते हैं तो यह उनके प्रवास है। जब हम प्रवास करते हैं तो वहां की गतिविधि के बारे में पता चलता है वहां के कार्यकर्ताओं से हम मुलाकात करते हैं। हमें पूर्ण योजना से प्रवास करना चाहिए तथा महीने में एक प्रवास अवश्य करना चाहिए। 
क्षेत्रीय संगठन मंत्री द्वारा फीडबैक विषय पर चर्चा की गई।
 समापन सत्र की अध्यक्षता अवध प्रांत के अध्यक्ष यशपाल सिंह चौहान द्वारा की गई और उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आज गोरक्ष की इस धरती पर पूर्वी उत्तर प्रदेश के अभ्यास वर्ग में हम सभी कार्यकर्ता उपस्थित हुए हैं और दो दिवसीय अभ्यास वर्ग में हमने बहुत कुछ सीखा है। हम राष्ट्रीय अधिकारी के विचारों से अभिभूत हुए हैं। हम इस संगठन में कार्य कर रहे हैं समय एवं धन भी खर्च कर रहे हैं। हमारा समय और धन सार्थक हो इसके लिए हमें सतत कार्य करना है और सकारात्मक प्रयास करना है। सबसे मूल्यवान है समय की उपयोगिता। 2 दिन का समय जो हमने खर्च किया है उसमें जो भी हमें प्राप्त हुआ है उसे हम लेकर जाएं और संगठन के लिए कार्य करें। उक्त अभ्यास वर्ग का समापन कल्याण मंत्र से हुआ जो की अवध प्रांत के प्रांतीय सचिव आशुतोष मिश्रा द्वारा कराया गया। उक्त अभ्यास वर्ग में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश के करीब 58 कार्यकर्ता तथा अवध प्रांत से अध्यक्ष यशपाल सिंह, उपाध्यक्ष मीणा माहेश्वरी, ओमकार पांडे, प्रांतीय सचिव आशुतोष मिश्रा, संगठन मंत्री डॉ रामप्रताप सिंह बिसेन शाह कोषाध्यक्ष प्रेमचंद वर्मा देवनारायण पाठक सत्येंद्र मिश्रा राजेंद्र कुमार गुप्ता प्रकाश चंद्र बरनवाल विश्वनाथ मिश्र इस्टा जी आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...