⚡ ब्रेकिंग News

गौरीबाजार चीनी मिल में मजदूरो व किसानों की बैठक, बकाया भुगतान को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान

गौरीबाजार चीनी मिल में मजदूरो व किसानों की बैठक, बकाया भुगतान को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान

केएमबी प्रदीप श्रीवास्तव 
देवरिया। गौरीबाजार चीनी मिल प्रांगण में रविवार को मजदूरों और किसानों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मजदूर नेता ऋषिकेश यादव ने सरकार और प्रशासन पर मजदूरों एवं किसानों की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार योग दिवस के आयोजन में व्यस्त है, जबकि मजदूर और किसान रोजी-रोटी के संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चीनी मिल के मजदूर पिछले 12 वर्षों से अपने बकाया भुगतान के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें न्याय नहीं मिला है।
ऋषिकेश यादव ने बताया कि वर्ष 2011 के डबल ब्रांच भुगतान को लेकर मजदूरों के पक्ष में आदेश जारी हो चुके हैं। उप श्रमायुक्त गोरखपुर तथा प्रमुख सचिव, चीनी उद्योग द्वारा भी भुगतान का आदेश दिया गया है, लेकिन जिला प्रशासन ने कथित रूप से उद्योगपतियों से मिलीभगत कर दो बार वसूली प्रमाण पत्र वापस कर दिया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा ने कहा कि मजदूरों और किसानों का संघर्ष जारी रहेगा तथा बकाया भुगतान के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। बैठक में दुलारी देवी, हुस्न आरा, कौशल्या देवी, चंपा देवी, हिसाबी देवी, कमली देवी, प्रदुमन यादव, सादिक अली, रामचंद्र गुप्ता, मोहन प्रसाद, झकरी चौहान, शंकर यादव, शहाबुद्दीन, रामाज्ञा यादव, हंसराज और राम प्रसाद सहित बड़ी संख्या में मजदूर एवं किसान उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...