⚡ ब्रेकिंग News

शिव योगी मौनी महाराज ने पूरी की चक्रवर्ती परिक्रमा, श्रद्धालुओं ने की पुष्प वर्षा

शिव योगी मौनी महाराज ने पूरी की चक्रवर्ती परिक्रमा, श्रद्धालुओं ने की पुष्प वर्षा

जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत, भव्य भंडारे का आयोजन

केएमबी संवाददाता
सुल्तानपुर। सीताकुंड धाम स्थित महाकाल आश्रम के पीठाधीश्वर शिव योगी मौनी महाराज ने गुरुवार सुबह सीताकुंड धाम से चक्रवर्ती परिक्रमा की शुरुआत की। डीजे की धुन व महादेव के जयकारे के बीच महंत जी लेटकर सैकड़ो समर्थकों के साथ शहर के रामलीला मैदान स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे जहां महादेव की पूजा अर्चना के बाद मौजूद सैकड़ो अनुयायियों को संबोधित किया। इस दौरान नगर पालिका परिषद की ओर से सफाई के बेहतर इंतजाम किए गए वहीं रामलीला मैदान में अंश द्विवेदी द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। बताते चलें कि बीते 15 मई से अधिक मास मे सीताकुंड धाम स्थित महाकाल आश्रम में शिव योगी के संयोजन मे 16 लाख मंत्रोचार के साथ हवन पूजन व महा आरती का आयोजन चल रहा है। प्रतिदिन देर शाम महाआरती के साथ भंडारे का भी आयोजन हो रहा है जिसमें सैकड़ो श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। सगरा पीठाधीश्वर व महाकाल आश्रम के महंत शिवयोग मौनी महाराज द्वारा यहां 8 फीट के रुद्राक्ष शिवलिंग का स्थापना की गयी है। इसके साथ ही माता सीता माता काली व आदि गंगा गोमती के चित्र लगाए गए हैं। गुरुवार की सुबह 7:00 बजे सीताकुंड स्थित महाकाल आश्रम से चक्रवर्ती परिक्रमा शुरू हुई। यहां मौनी महाराज ने जमीन पर लेटकर लगभग तीन किलोमीटर लंबी परिक्रमा पूर्ण की। इस दौरान डीजे की धुन पर जहां भक्त नाचते गाते नजर आए वही जय महाकाल के नारों से माहौल भक्ति मय हो गया। समाज सेवी पंडित राम शब्द मिश्र, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल, डॉ डीएस मिश्रा, पंडित सुभाष तिवारी, योगेश तिवारी, दिलीप मिश्रा, संतोष दूबे, दयाशंकर तिवारी, परमवीर पांडेय, विनय त्रिपाठी, रजनीश मिश्र, दूध नाथ पांडेय, अनुराग पांडेय, सभासद मनीष जायसवाल, लल्लू चौरसिया, विनय चौरसिया, रचना अग्रवाल, समेत सैकड़ो अनुयायियों ने मौनी महाराज की यात्रा के दौरान पुष्प वर्षा की। मौनी महाराज की चक्रवर्ती परिक्रमा का कलेक्ट्रेट तिराहे पर सनातन अखाड़ा परिषद, शाहगंज चौराहे पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल, चौक में मां बड़ी दुर्गा पूजा समिति एवं रामलीला मैदान में सिद्धेश्वर महादेव मंदिर समिति के सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यहां शिवयोगी मोनी महाराज ने सीताकुंड धाम को तीर्थ क्षेत्र घोषित करने की मांग की जिसे नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने बोर्ड मे लाकर सीताकुंड धाम को तीर्थ के रूप में स्थापित करने का आश्वासन दिया। मौके पर आचार्य विनोद तिवारी, महाकाल मिश्रा, सनी मिश्रा, दिलीप मिश्रा, रिंकू तिवारी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...