⚡ ब्रेकिंग News

कार और बाइक की टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, बाइक जलकर हुई राख

कार और बाइक की टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, बाइक जलकर हुई राख

केएमबी खुर्शीद अहमद
 अमेठी। जायस-जगदीशपुर मार्ग पर स्थित हसन का पुरवा मोड़, थाना जामों क्षेत्र के पास गुरुवार को कार और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई, जिससे वह पूरी तरह जलकर राख हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जायस-जगदीशपुर मार्ग पर हसन का पुरवा मोड़ के निकट तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सड़क पर गिर गई और कुछ ही देर में उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और वह धू-धू कर जलने लगी।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया। हादसे में बाइक सवार के घायल होने की सूचना है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक उसकी स्थिति के संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी थी।घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने वाहन को हटवाकर यातायात सामान्य कराया तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हसन का पुरवा मोड़ पर अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से इस क्षेत्र में यातायात सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम करने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...