सत्थिन में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, नम आंखों व कड़ी सुरक्षा के बीच सुपुर्दे-खाक हुए ताजिए
बाज़ार शुक्ल (अमेठी)। जनपद के थाना क्षेत्र बाजार शुक्ल अंतर्गत ग्राम पंचायत सत्थिन कस्बे में मोहर्रम की 10 तारीख (यौम-ए-आशूरा) पर पारंपरिक श्रद्धा और अकीदत के साथ ताजियों का जुलूस निकाला गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।
दोपहर से शुरू हुआ सिलसिला
जानकारी के अनुसार, दोपहर लगभग 2:00 बजे कस्बा सत्थिन के ताजिए जगदीशपुर मखदुमपुर रोड पर गल्ला गोदाम के सामने इकट्ठा होना शुरू हुए। यहाँ से अकीदतमंदों ने मातम और नातख्वानी के बीच जुलूस की शुरुआत की। शाम लगभग 4:00 बजे ताजियों का यह कारवां तिराहा सत्थिन घाट रोड से आगे बढ़ाई गई, रास्ते भर युवाओं ने इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। इसके बाद जुलूस पारंपरिक रास्तों से होता हुआ देर शाम कर्बला पहुँचा,जहाँ शाम लगभग 7 बजे गमगीन माहौल में ताजियों को सुपुर्दे-खाक किया गया।
स्टालों की रही भरमार
सारे रास्ते अकीदत मन्दों ने शरबत, ठंडे पानी खिचड़ा बिरयानी वगैरा का बेहतरीन इंतजाम किए गए,सभी लोगों ने इस गर्मी से छुटकारे के लिए ठंडे शरबत का इस्तेमाल खूब किया।
सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
जुलूस के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी बाजार शुक्ल के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रही। सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। जुलूस के साथ मुख्य रूप से चौकी प्रभारी सत्थिन धीरेन्द्र कुमार तिवारी,मोहित यादव,हिमांशु कुमार,सुनील कुमार, व अजय ने अपने कर्तव्य निष्ठा का भरपूर योगदान रहा, जिसने शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस को संपन्न कराया।
कमेटी पदाधिकारियों का रहा सहयोग
मोहर्रम के इस जुलूस को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में मोहर्रम कमेटी के सदर प्रधान इफ्तिखार अहमद गुड्डू,इसरार कुरैशी,सोहराब खान समाज सेवी,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष माजिद अहमद इत्यादि अकीदत मंद उपस्थित रहे।
Post a Comment