⚡ ब्रेकिंग News

जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र भारती ने ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को दर्ज कराई उपस्थिति

जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र भारती ने ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को दर्ज कराई उपस्थिति

केएमबी विनय कुमार
अमेठी। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया, वही हथरोहना में जहां भक्तों ने पूड़ी-सब्जी, प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर भावी जिला पंचायत सदस्य पवन साहू ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हमारा जन्म सनातन धर्म में हुआ है और भारत मां की पावन भूमि हथरोहना में रहने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार पर सपरिवार पूजा-अर्चना करने का अवसर प्राप्त होना अत्यंत सुखद है। उन्होंने प्रभु हनुमान से सभी लोगों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की उन्होंने कहा कि कलयुग में हनुमान जी की आराधना से आत्मिक शांति के साथ आध्यात्मिक सुख की भी प्राप्ति होती है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर आकाश पासी इन्दर रॉय अर्जुन साहू अजय राज जैसे सैंकड़ों भक्त मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...