⚡ ब्रेकिंग News

डीएम-एसपी ने कोचिंग सेंटरों का औचक निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

डीएम-एसपी ने कोचिंग सेंटरों का औचक निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

केएमबी संवाददाता
 सुलतानपुर 23 जून। शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह व पुलिस अधीक्षक चारू निगम द्वारा संयुक्त रूप से कोहिनूर इण्डिया कोचिंग सेन्टर, निकट मेहमान होटल, सिविल लाइन सुलतानपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अध्ययनरत छात्र-छात्राओं हेतु उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं जैस- बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, विद्युत, अग्निशमन उपकरण, प्रवेश व निकास हेतु पर्याप्त जगह का होना, रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र, विद्युत व अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र आदि के सम्बन्ध में जायजा लिया गया। जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान मानक के अनुरूप अपनाई जाने वाली सभी सावधानियों का अवलोकन किया गया। उन्होंने कोचिंग सेन्टर का रजिस्ट्रीकरण प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। संचालक द्वारा प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया, जिसकी वैधता जून, 2027 तक विधिमान्य है। इसी प्रकार उन्होंने अग्निशमन यंत्र का मौके पर डिमॉन्सट्रेशन भी कराया गया, जो सही पाया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान प्रबन्धक को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाय तथा शासन द्वारा निर्धारित सभी मानको का अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। 
 जिलाधिकारी ने जनपद के सभी 196 कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण किये जाने हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि तीन दिन का अभियान चलाकर सभी सुरक्षा मानकों जैसे- अग्निशमन यंत्र, एनओसी, वाल पैनलिंग, आपातकालीन द्वार, विद्युत ओवरलोड आदि पैरामीटर्स पर सभी अपनी-अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा जिन कोचिंग संस्थानों में मानक के अनुरूप व्यवस्थाएं नहीं पायी जाती हैं, उन्हें नोटिस दिया जाय, जिससे सुरक्षा मानको का प्रबन्ध कराया जा सके। पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आपाकालीन निकास द्वार, सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता, अग्निशमन उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता तथा एनओसी आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने सीएफओ से अग्निशमन एनओसी आदि उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कोचिंग संचालक को निर्देशित किया कि सभी सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर उत्तम तिवारी सहित अन्य सभी सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...