⚡ ब्रेकिंग News

फूलों से सजे बाबा भोलेनाथ, जनवारीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 174वीं साप्ताहिक भव्य संध्याकालीन श्रृंगार आरती में गूंजा 'हर-हर महादेव' का जयघोष

फूलों से सजे बाबा भोलेनाथ, जनवारीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

174वीं साप्ताहिक भव्य संध्याकालीन श्रृंगार आरती में गूंजा 'हर-हर महादेव' का जयघोष

केएमबी सुनील कुमार
लम्भुआ,सुल्तानपुर। सावन माह के पावन सोमवार को बाबा जनवारीनाथ धाम, सैतापुर सराय में आयोजित 174वीं साप्ताहिक संध्याकालीन श्रृंगार आरती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुई। फूलों एवं रजत मुकुट से सुसज्जित भगवान भोलेनाथ के दिव्य श्रृंगार ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा धाम "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के गगनभेदी जयघोष से भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं रुद्राभिषेक के साथ हुआ। मुख्य यजमान ज्योति अग्रहरि ने भगवान भोलेनाथ के साथ नंदी महाराज एवं श्रीगणेश का विधिवत पूजन किया। इसके पश्चात मुख्य पुजारी आचार्य रविशंकर शुक्ल, आचार्य अमित तिवारी, आचार्य राहुल तिवारी, आचार्य विपिन शुक्ल एवं आचार्य सौरभ सहित विद्वान आचार्यों ने भव्य महाआरती संपन्न कराई। आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागी बनकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
महाआरती के उपरांत श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। बाबा जनवारीनाथ धाम सेवा संस्थान ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस साप्ताहिक धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, महिला श्रद्धालुओं एवं शिवभक्तों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक सोमवार को धाम में साप्ताहिक संध्याकालीन श्रृंगार आरती का आयोजन नियमित रूप से किया जाता है, जिसमें जनपद ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं पूजन के लिए पहुंचते हैं।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष रणवीर सिंह, प्रमोद मिश्रा, कृष्ण पाल सिंह, रमाशंकर मिश्र, शिवम, आदर्श सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष शिवभक्त उपस्थित रहे।
श्रद्धा, भक्ति और सनातन परंपरा के अनुपम संगम के रूप में सम्पन्न हुई यह 174वीं साप्ताहिक श्रृंगार आरती श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय बन गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...