इग्नू जुलाई-2026 में नये प्रवेश एवं पुनर्पंजीकरण हेतु अंतिम तिथि 31 जुलाई-2026
बरघाट/ इग्नू के विभिन्न रोजगारोन्मुखी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में जुलाई-2026 में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित है। इस संबंध में शासकीय महाविद्यालय बरघाट के इग्नू समन्वयक डॉ. प्रदीप त्रिवेदी ने बताया कि महाविद्यालय में सन् 2007 से इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें बीए, बीएससी, बीकॉम, पीजीडीआरडी, सीएफएन, सीएचसीसी, बीलिब, डीडीआरडी, डीटीटीटी आदि पाठ्यक्रम सम्मिलित हैं।
ज्ञातव्य है कि इग्नू भारत का गौरव, विश्वप्रसिद्ध, विशालकाय तथा विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय है, जो NAAC से A++ ग्रेड तथा एनआईआरएफ (NIRF) रैंकिंग में भारत में प्रथम स्थान पर है। इस विश्वविद्यालय में प्रतिवर्ष लगभग 10 लाख विद्यार्थी पंजीकृत होते हैं। विश्वविद्यालय के 300 से अधिक अध्ययन कार्यक्रम संचालित हैं, जो 21 विद्यालयों, 58 क्षेत्रीय केंद्रों तथा 2300 अध्ययन केंद्रों के माध्यम से संचालित किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के 25 अंतरराष्ट्रीय अध्ययन केंद्र भी स्थापित हैं।
इच्छुक छात्र-छात्राएँ इस शिक्षण संस्थान से जुड़कर लाभ उठा सकते हैं। प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9406763590 पर संपर्क कर सकते हैं।
Post a Comment